सांसद मेनका गांधी पर फूटा पशुचिकित्सकों का गुस्सा, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ माफी मांगे |JHUNJHUNU NEWS

इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मेनका गांधी पर कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि मेनका गांधी अक्सर पशु चिकित्सकों को धमकाती हैं और उनके साथ अभद्रता करती हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और सांसद मेनका गांधी पर पशु चिकित्सकों से अभद्रता का करने का आरोप लगा है। पशु चिकित्सक से फोन पर अभद्रता किए जाने का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से भाजपा सांसद मेनका गांधी ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं। हैशटैग बॅायकटमेनकागांधी, हैशटैग मेनकागांधीमाफीमांगे ट्रेंड कर रहा है। 
इंडियन वेटरनरी एसोसिएशन ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मेनका गांधी पर कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि मेनका गांधी अक्सर पशु चिकित्सकों को धमकाती हैं और उनके साथ अभद्रता करती हैं।
मेनका ने पूछा, तुम्हारे घर में कोई पढ़ा-लिखा भी है या नहीं
सोशल मीडिया पर मेनका गांधी का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में वह कुत्ते का इलाज करने वाले एक पशु चिकित्सक पर भड़क रही हैं। इस दौरान वे कई अभद्र शब्दों का भी इस्तेमाल कर रही हैं। वायरल ऑडियो के मुताबिक, सांसद मेनका गांधी सीतापुर के एक पशुचिकित्सक से बात कर रही हैं, जिसके पास छह महीने का अनुभव है। गुस्से में वे डॉक्टर का लाइसंस रद्द करने की धमकी देती सुनाई पड़ रही हैं। इतना नहीं उन्होंने डॉक्टर से यह भी पूछा कि उनके घर में कोई पढ़ा-लिखा भी है या नहीं।  हालांकि, झुंझुनूं न्यूज़ इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सोशल मीडिया यूजर्स हैं बेहद नाराज
मेनका गांधी के कथित ऑडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनसे खासा नाराज हैं। यूजर्स अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मेनका के खिलाफ हैशटैग मेनकागांधीमाफीमांगे और हैशटैगबॉयकटमेनकागांधी ट्रेंड से ट्वीट कर रहे हैं। डॉ संजू चौधरी, नवलगढ़ ने ट्वीट कर बताया कि 23 जून बुधवार को पशु चिकित्सकों ने काला दिवस मनाया है। 

Such comments about veterinarians and there profession from someone who had once held responsible position in the government were very unfortunate and unwarranted…😡😡😡#BoycottManekaGandhi#BlackDay23June#मेनकागांधीमाफीमा@PMOIndia @Manekagandhibjp @RLPINDIAorg pic.twitter.com/GF3zj4cmWZ

— Sanju Choudhary 🇮🇳 (@Dr_Sanju__) June 23, 2021

वैटस वर्ड वेलफेयर सोसायटी के फाउंडर मेंबर डा.राहुल जांगिड़ नरहड़ ने कहा कि मेनका गांधी के अमानवीय, अपमानजनक व्यवहार एवं गाली सूचक अपमानित शब्दों का इस्तेमाल करके पशु चिकित्सकों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा कर खुद की मानसिक स्थिति का परिचय दिया ।
मण्डावा निवासी डॉ प्रतीक्षित सानेल ने बताया कि देशभर में पशु चिकित्सकों ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताया है।देशभर के विभिन्न पशु चिकित्सा से जुड़े डॉक्टर्स के संगठनों ने इसका विरोध किया है।
_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #Jhunjhununews  #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate  #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana  #झुंझुनूं #झुंझुनू #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़

Leave a Comment