सीकर : खाटूश्यामजी मंदिर अब 31 अक्टूबर तक रहेगा बंद
विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के मंदिर के पट अब 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीकर जिले में लागू हुई धारा 144 को देखते हुए श्याम मंदिर कमेटी ने मंगलवार को यह फैसला लिया है।जिसे लेकर कमेटी ने आम सूचना भी जारी की है। बतादें कि इससे पहले सरकार की ओर से मिली छूट के बाद खाटूश्यामजी का मंदिर एक अक्टूबर से खुलना था।जिसकी श्याम मंदिर कमेटी की ओर से पूरी तैयारियां भी कर ली गई थी। लेकिन, दो दिन पहले जिले में लागू हुई धारा 144 को ध्याम में रखते हुए मंदिर कमेटी की मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें श्याम मंदिर के पट अब 31 अक्टूबर तक बंद रहने का फैसला किया गया है।
ऑनलाइन दर्शन की रहेगी व्यवस्था
खाटूश्यामजी मंदिर बंद होने की अवधि के दौरान श्याम भक्तो के लिए बाबा श्याम के ऑनलाइन दर्शनों की व्यवस्था जारी रहेगी।