व्यापारियों के साथ 10 लाख की लूट:हरियाणा नंबर की कैम्पर सवार थे आरोपी Jhunjhunu News

झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में दो व्यापारियों के साथ लूट की बड़ी घटना हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

मिली जानकारी के अनुसार नवलगढ़ के दो व्यापारी रामप्रकाश जोशी व अमित जोशी बाइक पर तकादा कर नवलगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान गोठड़ा में सीमेंट फैक्ट्री के पास एक कैम्पर गाड़ी आकर रुकी।

बदमाश गाड़ी से उतरे और दोनों व्यापारियों से जमकर मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने उनके पास से तकादे के करीब 10 लाख रुपए लूट लिए। इसके बाद लुटेरे बदमाश कैम्पर में सवार होकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित व्यापारियों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारियों ने पूरी घटना पुलिस की बताई। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी रामप्रकाश जोशी दोपहर बाद करीब सवा चार बजे परसरामपुरा व बसावा से तकादा करके नवलगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान गोठड़ा में सीमेंट फैक्ट्री के पास अचानक व्यापारियों की बाइक के पास एक हरियाणा नम्बर की कैम्पर आकर रुकी। कैम्पर में से दो बदमाश उतरे और व्यापारियों पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान हमले के बाद घायल व्यापारियों से रुपयों से भरे बैग छीनकर वे कैम्पर में सवार हो गए। इसके बाद कैम्पर झाझड़ के रास्ते पर चली गई।