Nexa Evergreen से जुड़ी बड़ी खबर | नेक्सा के मुख्य 4 आरोपी गिरफ्तार

Nexa Evergreen से जुड़ी बड़ी खबर | नेक्सा के मुख्य 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

Nexa Evergreen New Update | नेक्सा एवरग्रीन नई अपडेट जाने | Nexa Evergreen latest Update | Nexa Evergreen today news | Nexa Evergreen latest video | Nexa Evergreen News Today in Hindi | Nexa Evergreen Fraud News | Nexa Evergreen Company Dholera Gujarat | Nexa Evergreen Investment 2023 | नेक्सा एवरग्रीन न्यूज | Nexa Evergreen Dholera Today News | Nexa Company News | Nexa Evergreen Company Today News | Nexa Evergreen Company Fraud 2023 | Nexa Company Gujarat Fraud | Nexa Company Gujarat News | Nexa Company Bhag Gai Hai | Nexa company dholeranexa Evergreen Company Fraud News |

सीकर पुलिस अधीक्षक करण शर्मा की प्रेसवार्ता, धोलेरा सिटी गुजरात में जमीन इन्वेस्ट करने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी

सीकर पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीकर पुलिस ने गुजरात में धोलेरा सिटी प्रोजेक्ट के नाम से ठगी करने वाले नेक्सा एवरग्रीन कंपनी से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले कई दिनों से कई राज्यों में फरारी काट रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को गुजरात-महाराष्ट्र बॉर्डर के टोल नाके पर पकड़ा है। शातिरों से 9 लाख 80 हजार रुपए और 11 मोबाइल किए बरामद, गुजरात में इन्वेस्टमेंट के नाम पर हजारों लोगों से की करोड़ों की ठगी, ठगी के कई मामले दर्ज होने से SP सीकर करण शर्मा ने लिया गंभीरता से, तुरंत किया गया स्पेशल टीम का गठन, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और कई स्थानों पर टीम ने दी दबिश, और आखिरकार महाराष्ट्र में दबोचे गए चारों शातिर

सीकर एसपी करण शर्मा ने बताया कि आरोपी जिले में करीब 20 हजार लोगों से करीब 10 हजार करोड़ की ठगी कर चुके हैं। आरोपी चेन सिस्टम के जरिए लोगों को जोड़ते थे। कई लोगों को इन्होंने प्रॉफिट भी दिया। जब निवेशक ज्यादा बढ़ने लगे इसके बाद आरोपी फरार हो गए। अबतक की पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने गुजरात के धोलेरा सिटी प्रोजेक्ट में करीब 400 करोड़ रुपए की जमीन खरीदी हुई है। हालांकि इसका अभी वेरिफिकेशन किया जाएगा।

• गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

1- रणवीर बिजारनियां पुत्र श्री मदनलाल जाति जाट उम्र 40 साल निवासी पनलावा तहसील लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना बलारा जिला सीकर हाल 103 बी कटेवा नगर न्यू
सांगानेर रोड़ सोडाला जयपुर 2- सुभाषचन्द्र बिजनोरियाँ उर्फ सुभाषचन्द्र बिजारणियों पुत्र श्री नेमीचन्द बिजनोरिया उर्फ नेमीचन्द बिजारणियाँ जाति जाट उम्र 43 साल निवासी ग्राम पोस्ट पनलावा पुलिस थाना बलारा जिला सीकर, राजस्थान हाल मानव सिटी फ्लेट न. 606 गोकुलपुरा तिराहा सीकर थाना उद्योग नगर सीकर 3- ओपेन्द्र कुमार बिजारणियां पुत्र श्री त्रिलोकचन्द जाति जाट उम्र 45 साल निवासी पनलावा पुलिस थाना बलारां जिला सीकर
4- अमरचन्द ढाका पुत्र श्री मोटाराम जाति जाट उम्र 36 साल गुंगारा पुलिस थाना दादिया तहसील सीकर जिला सीकर