ट्रेन से गिरकर सुरेंद्र पुत्र कालू सिंह उम्र 30 वर्ष जाति राजपूत निवासी श्यामपुरा चूरू हुआ घायल ।
कासनी के पास रेलवे लाइनों के पास घायलावस्था में होने की मिली सूचना।
जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्यों ने घायल को उपचार के लिए सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया
अचेत अवस्था में घायल सुरेंद्र से पूछताछ में पता चला कि वह ट्रक ड्राइवर है और ट्रेन से गिरने से घायल हो गया चूरू से लोहारू जाने की बात भी कह रहा है घायल
घायल सुरेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद झुन्झुनू जिला अस्पताल के लिए चिकित्सको ने रैफर किया। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।
घायल से और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है
महंगाई राहत कैंप 27 व 28 जून को यहां लगेंगे महंगाई राहत कैंप
झुंझुनूं : आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए जिले में प्रशासन गांवों के संग एवं शहरों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप निरंतर जारी है । अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़ ने बताया कि 27 व 28 जून को जिले के उदयपुरवाटी के बाघोली का कैंप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाघोली, नवलगढ़ के वार्ड 28 का कैंप बकरा मंडी, चिड़ावा के वार्ड 39 एवं 40 का कैंप श्याम मंदिर गेस्ट हाउस में लगाया जाएगा ।

