चलती बस से नीचे गिरी महिला, मौत नहीं हो पाई शिनाख्त
फतेहपुर बाइपास पर बुधवार रात 9 बजे रोडवेज बस से नीचे गिरने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने जयपुर से सरदारशहर जा रही रोडवेज बस को कब्जे में लेकर थाने ले आई। रोडवेज में सवार अन्य यात्रियों को दूसरी बस रुकवा कर उनके स्थान तक पहुंचाया गया।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि जयपुर से सरदारशहर जा रही रोडवेज बस में जयपुर के चौमूं पुलिया से सरदार शहर के लिए टिकट लेकर बस में बैठी महिला फतेहपुर के बीकानेर हाईवे पर जेआरजी सिनेमा हॉल के पास बस पहुंची तो महिला अपनी सीट से खड़ी होकर दरवाजे के पास पहुंची। इसी दौरान वह अचानक दरवाजे से बाहर सड़क पर आ गिरी।

शव अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। घटनास्थल की सूचना मिलने पर डीएसपी राजेंद्र विश्नोई भी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। महिला की शिनाख्त के लिए महिला के पास ना मोबाइल मिला ना कोई बैग। पुलिस मृतक महिला के परिवार को तलाश रही है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
