संदिग्ध अवस्था में मिला अज्ञात युवक का शव
सीकर शहर के आनंद नगर इलाके में रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात शव, शव मिलने की सूचना पर उद्योग नगर थाना पुलिस पहुंची मौके पर
मृतक युवक के शव पर है चोट का निशान, पुलिस अज्ञात शव की पहचान करने में जुटी

पुलिस को सूचना मिलने पर थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह देगड़ा, पु.नि. मय जाप्ता के मुताबिक इतला के प्रयास कोचिंग से आगे रेल्वे लाईन के पास पहुंचा जहाँ पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई मिली जिसके मूंह, नाक व कानो से खून निकला हुआ है, बांयी आँख व कनपटी पर चोट का निशान नजर आ रहा है, जिसके वारीशान की आस पास में काफी तलाश की मगर कोई पता नहीं चल सका है। जिसके वारीशान की पतारसी हेतु मृतक का हुलिया व विवरण निम्न प्रकार है:-
नाम पता – अज्ञात, लिंग- पुरूष, कौम – हिन्दू, उम्र – करीबन 25 साल, रंग – गौरा, लम्बाई – करीब 6 फिट, हुलिया :- सिर पर मध्ययम बाल, पिछे से फोजी टाईप कटिंग, फ्रेंच कटिंग दाढ़ी थोडी बढी हुयी, लम्बा चैहरा है।
पहनावा – सिमेंट कलर का जैकिट पहन हुये है, अन्दर सफेद रंग का शर्ट तथा उसके नीचे नीले रंग की सेण्डो बनियान, निले रंग की जिन्स पेंट पहने हुये है। दांये हाथ के रंगीन पोलीस्टर का डोरा बांध रखा है। उक्त अज्ञात मृत पुरुष की लाश का पोस्टमार्टम व वारिसान की तलाश हेतु श्री कल्याण राजकीय चिकित्सालय सीकर के मुर्दाधर में रखवाई गई।
अज्ञात मृतक के वारिशान की तलाश करावे एवं पता चलने पर थाना हाजा के फोन 01572-252200, 9413653428 पर सूचित करें
