बडाऊ को मिली बड़ी सौगात
बडाऊ सीएचसी 50 बेड में क्रमोन्नत
ग्रामीण क्षेत्र का प्रथम सीएचसी जो हुआ 50 बेड में क्रमोन्नत

खेतड़ी उपखंड के बडाऊ में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जो पहले 20 बेड का था स्थानीय विधायक डॉ जितेंद्र सिंह ने पिछले दिनों बडाऊ में हुए नागरिक अभिनंदन में बडाऊ सीएचसी को 50 बेड में क्रमोन्नत करवाने की घोषणा की थी घोषणा पर जल्द ही मोहर लग गई वह बडाऊ सीएचसी को 20 बेड से क्रमोन्नत करवाकर 50 बेड की सुविधाएं अब बडाऊ सीएचसी में मिलेंगी ।ग्रामीण क्षेत्र का प्रथम सीएचसी है जहां 50 बेड की सुविधाएं हैं जो लोगों को उपलब्ध हो रही हैं। बडाऊ के पूर्व सरपंच फतेह सिंह शेखावत ने बताया कि विधायक डॉ जितेंद्र सिंह ने बडाऊ के लिए काफी घोषणा की थी जिनमें बडाऊ सीएचसी को 50 बेड में क्रमोन्नत करवाने की घोषणा भी थी जिन की सौगात बडाऊ वासियों को विधायक डॉ जितेंद्र सिंह जी ने दी जिनके लिए विधायक साहब का बहुत-बहुत आभार इनके साथ फतेह सिंह शेखावत ने बताया कि बडाऊ निवासी महेंद्र शर्मा जो वर्तमान में चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा के पीए हैं जिनका बडाऊ सीएचसी को 50 बेड में क्रमोन्नत करवाने में बहुत बड़ा योगदान रहा जिनको बडाऊ निवासियों की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद दिल की गहराइयों से आभार वह विधायक डॉ जितेंद्र सिंह का भी दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार जिन्होंने हमेशा से ही बडाऊ के विकास पर अपनी नजर रखी बडाऊ के विकास के लिए काफी काम दिए आने वाले दिनों में काफी विकास के कार्य हैं जो बडाऊ को मिलने वाले हैं जिनके लिए विधायक साहब को दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद
