
बच्चों को कृमि मुक्त करने के लिये शुरू हुआ अभियान। कलेक्टर यूडी खान ने यूपीएचसी सिटी डिस्पेंसरी पर नन्हें मुंहों को एल्बेन्डाजोल की गोली खिलाकार किया कृमि मुक्त अभियान का आगाज
झुंझुनूं, 25 अक्टूबर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान सोमवार को जिला कलेक्टर यूडी खान ने यूपीएचसी गांधी चौक में पहुंचे बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर शुरू किया। कलेक्टर ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत जिले के साढ़े नो लाख बच्चों को 25 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों, आगंनबाड़ी केन्द्रों पर 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों व किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक एल्बेंडाजोल गोली निशुल्क खिलाई जायेगी। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर, डिप्टी सीएमएचओ डॉ नरोत्तम जांगिड़, जिला आईईसी समन्वयक डॉ महेश कड़वासरा, यूपीएचसी प्रभारी डॉ विनेश झाझड़िया सहित स्टाफ मौजूद रहे।
