आर.ए.एस. परीक्षा के संबंध में प्रशिक्षण सम्पन्न Jhunjhunu News

आर.ए.एस. परीक्षा के संबंध में प्रशिक्षण सम्पन्न

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं, 25 अक्टूबर। सूचना केंद्र सभागार में सोमवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आर ए एस) की 27 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के लिए आब्जर्वर्स का प्रशिक्षण शिविर रखा गया। प्रशिक्षण शिविर में जिला कलक्टर उमरदीन खान ने शिरकत करते हुए कहा कि परीक्षा की गोपनीयता से किसी तरह का समझौता नहीं करें। गोपनीयता नहीं बरतने पर तुरंत निलंबन जैसी कार्रवाई होगी।  उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतें, साथ ही अभ्यर्थियों को भी किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका भी ध्यान रखें। जिला कलेक्टर यूडी खान ने कमरों की साफ-सफाई, सैनिटाइज करवाने समेत कोरोनावायरस की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण शिविर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर जगदीश प्रसाद गौड़ ने विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षणार्थियों की शंकाओं का समाधान किया। प्रशिक्षण शिविर में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अमर सिंह पचार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। #jhunjhununews #jhunjhununewz #Jhunjhunu

Leave a Comment