e-SHRAM Card: श्रम और रोजगार मंत्रालय ने साल 2021 में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक राष्ट्रीय डेटाबेस, ई-श्रम पोर्टल (e-SHRAM portal) लांच किया था. यह पोर्टल पर प्रवासी कामगारों और घरेलू कामगारों सहित असंगठित क्षेत्र के सभी कामगारों को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किया है.
इस पोर्टल के मदद से राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में काम कर रहे असंगठित कामगारों का एक डेटा बेस तैयार करना है. इसके तहत कोई भी घरेलू कामगार या असंगठित क्षेत्र के कामगर अपना पंजीकरण करा सकते है. ईश्रम पोर्टल 30 व्यापक व्यवसाय क्षेत्रों और लगभग 400 व्यवसायों के तहत रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान करता है
श्रमिक कार्ड (मजदूर डायरी) के लिए ई-श्रमिक कार्ड अनिवार्य
झुंझुनूं, श्रम कल्याण अधिकारी संदीप कुमार ने बताया हैं कि राज्य सरकार ने श्रम विभाग के श्रमिक कार्ड (मजदूर डायरी) पंजीयन के लिए ई-श्रम कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। ई-श्रम कार्ड भारत सरकार के समस्त सामाजिक सुरक्षा योजनाएं एवं राजस्थान सरकार की मजदूर कार्ड योजना के तहत आवश्यक दस्तावेज है। भविष्य में सामाजिक सुरक्षा से संबंधित दी जाने वाली समस्त सहायताएं ई-श्रम कार्ड से पंजीयन होने पर ही दी जायेगी।
श्रम एंव रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिक जैसे धोबी, मोची, ईंट भट्टे पर कार्य करने वाले श्रमिक, स्टेट वेंडर, घरेलू श्रमिक, कुली, रिक्शा चालक, ऑटो चालक, नरेगा श्रमिक, मिड डे मील श्रमिक, ऑनलाइन कपनी और कोरियर से जुड़े हुए श्रमिक, चौकीदार, ड्राइवर, रसोईया, देखभाल करने वाली नर्स, भवन एवं सन निर्माण कर्मकार, दुकानदार, भोजनालय, धर्मशाला, पार्लर, स्पा, यात्रा आदि के संचालन में सहायता करने वाले, रिक्शा चालक, कृषि श्रमिक, ठेला चालको के लिए ई-श्रम कार्ड एवंम् प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत पेंशन आवेदन किए जा रहे हैं।
ई-श्रम कार्ड के लाभ
ई-श्रम कार्ड में पंजीयन करवाने पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को दुर्घटना में भी मृत्यु एवं स्थाई विकलांगता होने पर 200000 रुपए और आंशिक विकलांगता होने पर 100000 रुपए की अनुदान राशि दी जाती है। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन करवाने के उपरांत आवेदक को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरांत न्यूनतम 3000 मासिक पेंशन का प्रावधान है।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
ईश्रम पोर्टल पर रजिस्टर करने के लिए सेल्फ-रजिस्ट्रेशन के साथ साथ सहायक मोड के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.
सेल्फ-रजिस्ट्रेशन के लिए आप eShram पोर्टल और यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस (UMANG) मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते है. वहीं असिस्टेड मोड रजिस्ट्रेशन के लिए आप कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और राज्य सेवा केंद्रों (एसएसके) पर विजिट कर सकते है.
ई-श्रम कार्ड के ऑनलाइन आवेदन के स्टेप्स:
•ई-श्रम पोर्टल (सेल्फ-रजिस्ट्रेशन पेज) पर विजिट करें
•आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें और ‘सेंड ओटीपी’ बटन पर क्लिक करें.
•इसके बाद मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा. ओटीपी दर्ज करें और वेरीफाई बटन पर क्लिक करें.
•पता, शैक्षणिक योग्यता जैसे सभी जरुरी डिटेल्स दर्ज करें इसके बाद कौशल का नाम, व्यवसाय की प्रकृति और कार्य का प्रकार चुनें.
•अब अपने बैंक की डिटेल्स सबमिट करें. इसके बाद मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसे दर्ज करें
•अब आपके स्क्रीन पर ई-श्रम कार्ड की डिटेल्स प्रदर्शित हो जाएगी. अब आप अपना ई-श्रम कार्ड डाउनलोड कर सकते है.
