Spa Centre Jhunjhunu झुंझुनूं में स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई: आधा दर्जन से ज्यादा युवक – युवतियों को पकड़ा
झुंझुनूं शहर के गुढ़ा रोड पर आपत्तिजनक संदिग्ध गतिविधियों के चलते हुई रॉयल थाई स्पा पर कार्रवाई
पुलिस स्पा सेन्टर से 3 युवतियों और 3 युवकों को लिया हिरासत में, कोतवाली पुलिस ने स्पा सेन्टर के संचालक को भी लिया हिरासत में, सीटी सीईओ के नेतृत्व में कोतवाली टीम ने की कार्रवाई, प्रारंभिक जानकारी में आया सामने कई महीनों से चल रहा था स्पा में देह व्यापार का खेल, पूर्व में दो बार हो चुकी है स्पा पर पुलिस की कार्रवाई
मौके से स्पा संचालक रणजीत सिंह सहित तीन युवक व युवतियों को पकड़ा। इनमें दो लड़कियां आसाम व एक लड़की बंगाल की रहने वाली है।
वहीं पकड़े गए युवकों में दो यूपी तथा एक सीकर का रहने वाला है। हिरासत में लिए गए संचालक सहित युवक युवतियों पर पर पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
पिछले कई दिनों से झुंझुनूं शहर के स्पा सेंटर व होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा चलाकर शहर की आबोहवा में अश्लीलता का जहर घोला जा रहा है। प्रशासन को इन पर ध्यान देकर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
