Crime News सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला युवती शव, युवती की हुई पहचान
दांतारामगढ़ : इलाके में फैली सनसनी, सूचना के बाद SHO भवानी सिंह राठौड़ जाब्ते के साथ पहुंचे मौके पर, मोटलावास जोहड़ में झाड़ियां के पास गड्ढे में पड़ा है युवती का शव
संभवतया दूसरी जगह युवती की हत्या करके झाड़ियां में फेंका गया है शव

एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर उठाएं साक्ष्य,
खंडेला डीएसपी इनसार अली ने मौके पर पहुंच कर लिया घटनाक्रम का जायजा,
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दांता सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया,
दांतारामगढ़ : दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र के मोटलावास में सज्जनपुरा रोड़ पर सड़क किनारे गड्ढे में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद दांतारामगढ़ थानाधिकारी भवानी सिंह राठौड़ मय जाब्ते के मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की मामला संदिग्ध होने पर सीकर से एफएसएल टीम को बुलाया गया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। घटना की सूचना के बाद खंडेला पुलिस उपाधीक्षक इनसार अली ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
देर रात्रि को मृतका के शव की हुई शिनाख्त, नावां क्षेत्र की रहने वाली थी नाबालिग लड़की, कल ही परिजनों ने नावां थाने में नाबालिग के किडनैपिंग का केस करवाया था दर्ज, गोविंदी निवासी है मृतका रिंकू सैन, चार थानों की पुलिस टीमें नाबालिग की हत्या के आरोपी की कर रही तलाश, आरोपी को पकड़ने के बाद ही हो पाएगा पूरे हत्याकांड का खुलासा
नाबालिग की हत्या के मामले ने पकड़ा तूल
मृतका नाबालिग का भाई चढ़ा मोबाइल टावर पर, हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने की कर रहा मांग, मौके पर SHO भवानी सिंह राठौड़ कर रहे युवक से समझाइश, सुबह से दांतारामगढ़ पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठे है परिजन
