बगड़ के फतेहसागर तालाब में मिला महिला का शव
झुंझुनूं : सूचना पर बगड़ पुलिस पहुंची मौके पर, बगड़ नगरपालिका-कर्मचारियों के सहयोग से पुलिस ने तालाब से निकाला महिला का शव

सूचना पर कस्बे में फैली सनसनी, काफी संख्या में कस्बेवासी पहुंचे फतेहसागर तालाब
पुलिस ने बताया कि दोपहर को सूचना मिली कि एक महिला का शव फतेहसागर तालाब में तैर रहा है । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को तालाब के पास ही एक पर्स व मोबाइल पड़ा हुआ मिला। पर्स में महिला का आधार कार्ड, जनआधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज थे जिनसे महिला की पहचान हुई। पुलिस ने एकत्रित लोगों व नगर पालिका कर्मचारियों की मदद से शव को बाहर निकलवा कर बगड़ सीएचसी मोर्चरी में रखवाया।
पर्स में मिली आईडी व मोबाइल नंबरों के आधार पर एएसआई रघुवीर सिंह ने मोबाइल पर घटना की सूचना ससुराल पक्ष के लोगों को दी शाम को ससुराल पक्ष रसूलपुर अहिरान थाना पचेरी व पीहर पक्ष जाटावास बगड़ सीएचसी पहुंचकर मृतका की मंजू (42) पत्नी सत्यवीर रसूलपुर तथा पिता रामकरण बरवड़ के नाम से शिनाख्त की।
