Rajasthan Election प्रदेश में कभी भी हो सकती है उपचुनाव की घोषणा : सीएम भजनलाल सीएमआर में ले रहे अहम बैठक
उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक जारी
मुख्यमंत्री निवास पर चल रही कोर कमेटी की बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल, सह प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़, राजेंद्र गहलोत, कैलाश चौधरी, विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में रक्षा भंडारी मौजूद

वीसी के माध्यम से जुड़े हैं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और सतीश पूनियां
7 विधानसभा सीटों पर 2-3 दिन में – हो सकती है उपचुनाव की घोषणा ✌️
जयपुर | विधानसभा की खाली 7 सीटों पर उपचुनाव जल्द – होंगे। इनमें से 5 खाली सीटों को 14 दिसंबर से पहले भरना होगा। ऐसे में महाराष्ट्र व झारखंड विस चुनाव के साथ ही निर्वाचन आयोग राज्य की इन सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा करेगा। चूंकि महाराष्ट्र में 26 नवंबर से पहले नई सरकार का गठन होना है। ऐसे में निर्वाचन आयोग 2 से 3 दिन में निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर सकता है।
उपचुनावों के लिए सात सीट
1. देवली उनियारा विधानसभा सीट, कांग्रेस विधायक हरीश मीणा अब सांसद बन चुके हैं.
2. दौसा विधानसभा सीट, कांग्रेस विधायक मुरारीलाल मीणा अब सांसद बन चुके हैं.
3. झुंझुनूं विधानसभा सीट, कांग्रेस विधायक बृजेंद्र ओला अब सांसद बन चुके हैं.
4. चौरासी विधानसभा सीट, BAP विधायक राजकुमार रोत अब सांसद बन चुके हैं.
5. खींवसर विधानसभा सीट, RLP विधायक हनुमान बेनीवाल अब सांसद बन चुके हैं.
6. सलूंबर विधानसभा सीट, बीजेपी विधायक अमृतलाल मीणा का निधन हो चुका है.
7. रामगढ़ विधानसभा सीट, कांग्रेस विधायक जुबेर खान का निधन हो चुका है.
