Rajasthan Board Result राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 28 मई 2025 को रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बोर्ड ने ट्वीट जारी कर रिजल्ट से जुड़ी बड़ी अपडेट दी है. छात्रों का इंतजार जल्द खत्म हो गया है.
रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर चेक किया जा सकता है. यहां आप Rajasthan Board Result 2025 से जुड़ी अपडेट और रिजल्ट चेक करने के तरीके देख सकते हैं.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर द्वारा माध्यमिक ( 10 वीं बोर्ड ) एवं प्रवेशिका परीक्षा-2025 का परीक्षा परिणाम बुधवार (शाम 4:30 बजें ) जारी कर दिया गया है!
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 10वीं का रिजल्ट आ गया है। 10वीं में 11 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा कलेक्टर कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अजमेर बोर्ड से जुड़कर परिणाम जारी किया।
बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया-इस साल 10वीं में 10 लाख 96 हजार 85 और प्रवेशिका में 7 हजार 324 स्टूडेंट्स ने आवेदन किए थे। 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थी और आखिरी पेपर 4 अप्रैल को हुआ था। पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 93.03 प्रतिशत रहा था। बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स का रिजल्ट 22 मई को घोषित कर चुका है।
90 प्रतिशत से ज्यादा लाने वाले भेजें अपनी डिटेल, झुंझुनूं न्यूज पर होगी फोटो पब्लिश
90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले स्टूडेंट्स की फोटो झुंझुनूं न्यूज के पेज पर पब्लिश होगी। इसके लिए फोटो सहित पूरी जानकारी देनी होगी। अपनी फोटो, मार्कशीट की कॉपी के साथ माता-पिता, स्कूल, गांव-शहर का नाम मोबाइल नंबर 8003030668 पर भेजना होगा।
अपने बच्चों की झुंझुनू न्यूज़ पर फोटो देखने के लिए क्लिक करें
Click Here
RBSE Rajasthan Board Result 2025 OUT Soon: आरबीएसई रिजल्ट कैसे चेक करें?
RBSE Rajasthan Board Result 2025 OUT Soon राजस्थान बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा. छात्र इन स्टेप्स से ऑनलाइन देख सकते हैं:
• छात्र सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं
•अब ‘परीक्षा परिणाम’ पर क्लिक करें
•नया पेज ओपन होगा
•आरबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 देखने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें
•अब अपना रोल नंबर सेव करें और रिजल्ट चेक करें
•कैंडिडेट्स रिजल्ट की कॉपी को सेव कर सकते हैं.
RBSE 10th Result 2024: बिना इन्टरनेट के कैसे देखें रिजल्ट ?
यदि आपके फ़ोन में इन्टरनेट नहीं आरहा है तो भी परेशान न हों आप अपने फ़ोन से sms के जरिये भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं-
• अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस विकल्प खोलें
• मैसेज बॉक्स में RJ10<स्पेस> रोल नंबर टाइप करें और उसे 5676750 या 56263 पर भेज दें।
• अपना रिजल्ट SMS द्वारा प्राप्त कर सकते हैं।
