Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 IAS अधिकारियों के तबादले

राजस्थान सरकार ने देर रात एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। 62 IAS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए हैं। नए आदेशों के साथ ही राजस्थान के कई जिलों में कलक्टर भी बदल गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

इसमें 9 माह पहले झुंझुनूं कलेक्टर लगाए गए रामावतार मीणा का जयपुर तबादला कर दिया। उन्हें विभागीय जांच निदेशक के पद पर लगाया गया है।

फिलहाल उनकी जगह किसी को नहीं लगाया गया है। ऐसे में जिला पहली बार बिना एसपी व कलेक्टर के हो गया है। बता दें कि तत्कालीन एसपी शरद चौधरी को पिछले माह 13 मई को एपीओ कर दिया था। तब से आज तक किसी को एसपी नहीं लगाया गया। अब कलेक्टर का भी तबादला कर दिया, लेकिन उनकी जगह भी किसी को नहीं लगाया गया है

देखें ट्रांसफर लिस्ट…