असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राकेश पायल का ड्यूटी के दौरान निधन
झुंझुनूं: चिड़ावा शहर के नजदीकी गांव ढाढ़ोत हाल निवास चिड़ावा के निवासी बीएसएफ के जांबाज असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (रेडियो ऑपरेटर) राकेश पायल (45) भारत-बांग्लादेश सीमा पर कर्तव्य निभाते हुए शहीद हो गए। वे बीएसएफ की 67वीं बटालियन में पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में तैनात थे। जवान का ड्यूटी के दौरान अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया।
नवीन फौजी पिचानवा के अनुसार, शहीद राकेश पायल की पार्थिव देह 12 जुलाई 2025 को दोपहर 2 बजे चिड़ावा पहुंचेगी। इसके बाद तिरंगा यात्रा ओजटू बायपास से शुरू होकर उनके निवास स्थान तक जाएगी, जहां पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले इस वीर सपूत को हार्दिक श्रद्धांजलि। हम उनके बलिदान को कोटिशः नमन करते हैं.
