Train News डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; देखें VIDEO

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर के पास डीजल ले जा रही एक मालगाड़ी में भीषण आग लग गई। हालांकि हादसे के बाद ट्रेन को रोक दिया गया गया है। आग इतनी भयावह है कि आसमान में सिर्फ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। वहीं इस हादसे में कई डीजल भरे कई टैंकों में आग लग गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल आग लगने के बाद दमकलकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

ट्रेन पटरी से उतरी…

ट्रेन चेन्नई पोर्ट से रवाना हुई थी। 4 डिब्बों में लगी आग, 48 डिब्बों को हटाने का प्रयास जारी; जनता से दूर रहने की अपील…

आखिर हुआ क्या?


घटना तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन के पास हुई. आग पहले मालगाड़ी के एक टैंकर में लगी. देखते ही देखते तीन अन्य टैंकरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. डीजल के टैंकर में लगी आग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इसी वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से इन टैंकर से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठ रही हैं. चारों तरफ धुएं के गुबार छाए हुए हैं.

दक्षिणी रेलवे ने एक बयान में कहा, ‘एहतियाती उपाय के तौर पर लोकल ट्रेन सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा 8 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और 5 अन्य ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं।’