Jhunjhunu News नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई

Jhunjhunu News नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं नगरपरिषद की टीम ने शनिवार को रोड नंबर 2 स्थित कबाड़ी मार्केट के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सड़क पर रखे कबाड़ को मौके से हटाया गया।

नगरपरिषद आयुक्त दिलीप पूनिया के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में टीम ने यह साफ किया कि सार्वजनिक सड़कों पर किसी भी प्रकार का कबाड़ या सामान रखना प्रतिबंधित है।

समझाइश कर हटाया अतिक्रमण

इस दौरान स्थानीय व्यापारियों को हिदायत दी गई कि वे अपने सामान को सड़क की सीमा से बाहर न रखें, अन्यथा आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि शहर की साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

आपसी विवाद के बाद टेंपो में आगजनी, चालक व सवारी झुलसे


नवलगढ़। कस्बे के चैलासी रोड पर शनिवार दोपहर टेंपो में आगजनी की घटना से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार टेंपो में कथित रूप से पेट्रोल डालकर आग लगाने की बात सामने आ रही है। हादसे में चालक और एक सवारी झुलस गए। दोनों घायलों को तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह घटना आपसी किराये के विवाद के चलते हुई बताई जा रही है। अचानक लपटों में घिरे टेंपो को देख सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आग लगाने के कारणों की पुष्टि तथ्यों की जांच के बाद ही की जाएगी। घायल दोनों व्यक्तियों का अस्पताल में उपचार जारी है।

सिंघाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की नगदी बरामद


झुंझुनूं। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर सिंघाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी के दौरान एक कार से 9 लाख 50 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। इस मामले में चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया है।



थानाधिकारी रामसिंह यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान जब वाहन की तलाशी ली गई, तो लाखों रुपये की नकदी बरामद हुई। जब्त राशि के बारे में आरोपी युवकों से पूछताछ की गई, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

पुलिस फिलहाल बरामद की गई राशि और आरोपियों से संबंधित जानकारी की गहन जांच कर रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।