Jhunjhunu News झुंझुनूं की बबीता और कंचन ने बनाया इतिहास, राजस्थान सीनियर महिला टी-20 टीम में मिली जगह !

Jhunjhunu News झुंझुनू की बबीता मीणा और कंचन हुड्डा का राजस्थान सीनियर महिला टीम में चयन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now


झुंझुनू जिले के लिए गर्व का क्षण है कि जिले की दो प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटर बबीता मीणा (Babita Meena) और कंचन हुड्डा (Kanchan Hudda) का चयन राजस्थान की सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट टीम में हुआ है।

जिला क्रिकेट संघ सचिव हरिश्चंद्र सिंह ने जानकारी दी कि दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले राज्य स्तरीय सीनियर महिला प्रतियोगिता, उसके बाद राजस्थान चैलेंजर ट्रॉफी और फिर 30 खिलाड़ियों के कैंप में अपनी जगह बनाई। लगातार बेहतर खेल के दम पर उन्हें राजस्थान सीनियर महिला टी-20 टीम में शामिल किया गया है।

खिलाड़ियों का सफर


बबीता मीणा – पिछले 15 सालों से राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। गुढ़ा गांव की रहने वाली बबीता के पिता पूर्व HCL कर्मचारी हैं।

कंचन हुड्डा – पिछले साल राजस्थान अंडर-23 टीम में शामिल हुई थीं। झुंझुनू शहर की रहने वाली कंचन के पिता पूर्व सैनिक हैं।

प्रतियोगिता का आयोजन


नेशनल महिला टी-20 प्रतियोगिता नागपुर में लीग आधार पर खेली जाएगी जिसमें 6 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर प्रदान करेगी।

जिले का गौरव बढ़ाया


बबीता और कंचन के चयन से झुंझुनू जिले में खुशी की लहर है। जिला क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारी, कोच महेश सिंह, कंचन हुड्डा के कोच सिकंदर अली और जिले के खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाइयां दीं।

इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने मेहनत और प्रदर्शन से न केवल झुंझुनू जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि राजस्थान क्रिकेट की मजबूती में भी अहम योगदान दिया है।