Jhunjhunu News निर्माणाधीन मकान में युवक ने फांसी लगाकर दी जान 

Jhunjhunu News झुंझुनूं में दर्दनाक घटना: निर्माणाधीन मकान में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं। शहर के शहीदान चौक के पास स्थित एक निर्माणाधीन मकान में देर रात एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान विष्णु के रूप में हुई है, जो उसी मकान में बतौर कारपेंटर का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह निर्माण कार्य के दौरान यहीं पर रह रहा था।

घटना का विवरण

स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात मकान से कोई हलचल न होने पर पास के लोगों ने जाकर देखा तो वहां युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बीडीके अस्पताल भिजवाया।पुलिस जांच जारीपुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।