शादी के 6 घंटे बाद दूल्हा बन गया पापा, सुहागरात में ही दुल्हन ने दिया बेटी को जन्म
रामपुर में अनोखा मामला बना चर्चा का विषय
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यहां शादी के महज 6 घंटे बाद ही एक युवक पिता बन गया, जब उसकी नई-नवेली दुल्हन ने सुहागरात के दौरान एक नवजात बेटी को जन्म दे दिया। यह अनोखी घटना इस समय पूरे रामपुर जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है पूरा मामला
यह पूरा मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। खास बात यह है कि इस घटना में दो गांव कुम्हरिया और बहादुरगंज लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, कुम्हरिया गांव निवासी एक युवक और बहादुरगंज गांव की युवती का रिश्ता करीब 6 महीने पहले तय हुआ था। दोनों की शादी लगभग एक साल बाद होने वाली थी, लेकिन परिस्थितियां अचानक बदल गईं।
शादी की जिद लेकर पुलिस चौकी पहुंची युवती
घटना तब मोड़ ले गई जब युवती दो दिन पहले मुरसैना चौकी पहुंची और अपने मंगेतर से तत्काल शादी करने की जिद करने लगी। चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवती को समझा-बुझाकर घर भेज दिया।
लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। शनिवार को युवती एक बार फिर चौकी पहुंची और इस बार शादी की जिद पर अड़ गई। हालात को देखते हुए पुलिस ने कुम्हरिया गांव के ग्राम प्रधान अफरोज अली खां और बहादुरगंज गांव के प्रधान बबलू को मौके पर बुलाया।
समझौते के बाद हुई आनन-फानन में शादी
चौकी पर दोनों पक्षों के परिजन भी पहुंच गए। काफी देर तक चली बातचीत के बाद आपसी सहमति बनी और समझौते के तहत शादी कराने का फैसला किया गया।
शनिवार रात करीब 8 बजे समझौता हुआ, और महज 1 घंटे बाद दूल्हा पांच लोगों के साथ बहादुरगंज गांव पहुंचा। वहीं से दुल्हन को विदा कराकर अपने घर कुम्हरिया ले आया।
सुहागरात में बिगड़ी दुल्हन की तबीयत
शादी के बाद सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन रात करीब 12 बजे दुल्हन के पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया। घरवाले घबरा गए और तुरंत पास की एक महिला चिकित्सक को घर बुलाया गया।
महिला डॉक्टर ने दुल्हन की हालत देखते ही प्राथमिक उपचार शुरू किया। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही घंटों में घर में ऐसा दृश्य देखने को मिलेगा।
सुबह गूंजी किलकारियां, जन्मी बेटी
रविवार तड़के सुबह घर में अचानक किलकारियों की आवाज गूंजी। दुल्हन ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। यह खबर मिलते ही पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई और धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।
सुहागरात में ही मां बनी दुल्हन की खबर
सुनकर घर के बाहर महिलाओं की भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई इस अनोखी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करता नजर आया।
