सरकार का नया नियम: 1 मार्च से अब बिना SIM के नहीं चलेगा WhatsApp, जानिए सरकार के नए SIM Binding नियम की सच्चाई

WhatsApp New Rule 📢 सरकार का नया नियम: 1 मार्च से अब बिना SIM के नहीं चलेगा WhatsApp

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

अगर आप WhatsApp यूजर हैं, तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल केंद्र सरकार ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि SIM-Binding नियम में कोई बदलाव या ढील नहीं दी जाएगी। यह नियम WhatsApp, Telegram, Signal मैसेजिंग ऐप्स लागू होते हैं, और इसका लक्ष्य डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाना है। यानी 1 मार्च से यह नियम लागू रहेगा और कंपनियों को इसे मानना ही होगा। सरकार के अनुसार, इन ऐप्स को एक्टिव SIM कार्ड से लगातार जुड़े रहना होगा, जिससे यह कन्फर्म किया जा सके कि व्हाट्सऐप उपयोग होने वाला नंबर असली और एक्टिव है। अगर SIM हटाई जाती है या इनएक्टिव होती है, तो ऐप की सेवाएं उस डिवाइस पर काम नहीं करेंगी।

🔍 क्या सच में व्हाट्सएप बंद होगा?


➡️ सीधा “बंद” नहीं होगा।

लेकिन 1 मार्च 2026 से भारत में व्हाट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल पुराने तरीके से नहीं कर पाएँगे, अगर आपके फोन में वही सिम कार्ड मौजूद और सक्रिय नहीं होगा जिससे आपका अकाउंट रजिस्टर्ड है।

सरकार ने SIM Binding नियम की आख़िरी समय सीमा 28 फ़रवरी तक की और अब 1 मार्च से इसे लागू करने पर सख्ती बरती जा रही है।

📱 ‘SIM Binding’ क्या है?

SIM Binding का मतलब है कि आपके व्हाट्सएप अकाउंट को हमेशा आपके पास मौजूद एक सक्रिय सिम कार्ड से जोड़कर रखना अनिवार्य हो जाएगा। अगर:

वही सिम फोन में रहेगा → व्हाट्सएप चल पाएगा


❌ सिम बाहर होगा या कोई दूसरा नंबर होगा → ऐप काम बंद या सीमित हो जाएगा
यानी सिम बाहर निकालकर व्हाट्सएप इस्तेमाल नहीं कर पाएँगे।


📉 किस हालत में व्हाट्सएप काम नहीं करेगा


• अगर आपके फोन में वही रजिस्टर्ड सिम नहीं है → ऐप काम नहीं करेगा।

• अगर सिम बदल दिया → फिर से सिम डालकर वेरिफिकेशन करना होगा।

• व्हाट्सएप वेब (Web/Desktop) पर हर 6 घंटे में फिर से लॉग-इन करना पड़ सकता है।


यह नियम सिर्फ व्हाट्सएप ही नहीं, बल्कि Telegram, Signal और अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर भी लागू होगा।

🎯 सरकार ने ऐसा क्यों किया?


➡️ लक्ष्य साइबर फ्रॉड, नकली नंबर, धोखाधड़ी और फेक अकाउंट्स को रोकना है।


➡️ अगर हर अकाउंट एक सक्रिय सिम से बंधा होगा, तो छेड़छाड़ और धोखाधड़ी पर बेहतर नियंत्रण मिलेगा।


➡️ नियम डिजिटल सुरक्षा और पहचान को गंभीरता से मजबूत करने के लिए लागू किया जा रहा है।

🛑 क्या व्हाट्सएप पूरी तरह बंद होगा?
ना नहीं।


• यह केवल नए नियम के तहत काम करने का तरीका बदलेगा।

ऐप हटाया नहीं जा रहा है — बस उसके इस्तेमाल के लिए सिम कार्ड अनिवार्य किया जा रहा है।

📌 सरल शब्दों में समझें


📆 1 मार्च 2026 से यह नया नियम लागू होगा।


📵 अगर आपका सिम फोन में नहीं है → व्हाट्सएप काम नहीं करेगा।


🔐 व्हाट्सएप और दूसरे मैसेजिंग ऐप्स पहले जैसा लगातार काम नहीं करेंगे।


💡 यूज़र्स के लिए सुझाव


✔ अपना वही सिम हमेशा फोन में रखें जिससे व्हाट्सएप रजिस्टर्ड है।


✔ अगर आप सिम बदलते हैं, तो ऐप को फिर से वेरिफ़ाई करें।


✔ वेब/डेस्कटॉप यूज़ करते हैं तो हर 6 घंटे लॉग-इन चेक करें।