झुंझुनूं बाकरा गैस प्लांट में आग की सूचना से मची अफरातफरी, निकली मॉक ड्रिल
झुंझुनूं : बाकरा रोड स्थित गैस बॉटलिंग प्लांट में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे अचानक सायरन बजने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना पर प्लांट प्रबंधन ने तुरंत नगरपरिषद के अग्निशमन दल और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी और बीडीके अस्पताल की एंबुलेंस मौके के लिए रवाना हो गई।
हालांकि बाद में स्पष्ट हुआ कि यह वास्तविक आग नहीं, बल्कि आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आयोजित वार्षिक मॉक ड्रिल थी। इस दौरान कर्मचारियों और आपदा प्रबंधन टीम की तैयारियों का परीक्षण किया गया।
आज रात 10 बजे से 10:15 बजे तक ब्लैकआउट मॉक ड्रिल भी आयोजित की जाएगी, जिसमें आपात स्थिति में बिजली बाधित होने की स्थिति से निपटने का अभ्यास किया जाएगा।
