युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Jhunjhunu News युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

खेतड़ी। जसरापुर गांव में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही खेतड़ी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय अजीत उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान योगेश उर्फ श्याम निवासी जसरापुर के रूप में हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

इधर, परिजनों ने दो लोगों पर मृतक को आत्महत्या के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।