भीषण सड़क हादसा: कार, बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक दर्जन घायल, पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने पहुंचाया अस्पताल
उदयपुरवाटी के धोलाखेड़ा बस स्टैंड पर बड़ा हादसा, शादी से लौट रहे 12 लोग घायल
झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। धोलाखेड़ा बस स्टैंड के पास कार, बोलेरो और बाइक की भिड़ंत में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में हुआ।
जानकारी के अनुसार सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक सामने आने पर वाहन अनियंत्रित हो गए और जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उदयपुरवाटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। घायलों का उपचार जारी है। 6 गंभीर घायलों को सीकर रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
