पैर फिसलने से कुंड में गिरी 27 वर्षीय महिला की मौत

Jhunjhunu News कुंड में गिरने से महिला की मौत, श्यालू कला गांव में मातम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के श्यालू कला गांव में एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय महिला की खेत में बने कुंड में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्यालू कला निवासी मनीषा पत्नी मनोज जाट (27 वर्ष) का पैर फिसल जाने से वह अचानक कुंड में गिर गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत महिला को कुंड से बाहर निकाला और उपचार के लिए सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला की प्राथमिक जांच की, लेकिन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलने पर सूरजगढ़ थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।