1 जुलाई से लागू हुए 10 बड़े बदलाव, LPG, आधार, ITR, पेट्रोल-डीजल समेत आपकी जेब पर पड़ेगा असर

Rules Change : हर महीने की पहली तारीख की तरह 1 जुलाई से भी कई नए नियम और बदलाव लागू हो रहे हैं. इनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और बजट दोनों पर पड़ सकता है. गैस सिलेंडर की बुकिंग से लेकर आधार अपडेट, पेट्रोल-डीजल, ITR, क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट और कारों की कीमतों तक कई अहम बदलाव हुए हैं. आइए जानते हैं 10 बड़े अपडेट.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ओसतन 180 रुपए सस्ता

तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर औसतन ₹180 रुपए तक सस्ता कर दिया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹2930 हो गई है। पहले ये ₹3113.50 में मिल रहा था।

ITR फीलिंग डेडलाइन


नए वित्तीय साल के लिए ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 तय की गई है। अगर इस तारीख के बाद रिटर्न फाइल किया जाता है, तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देरी से फाइलिंग करने पर ₹1,000 से ₹5,000 तक का पेनल्टी लग सकती है। ऐसे में टैक्सपेयर्स को सलाह है कि आखिरी समय का इंतजार न करें और समय रहते रिटर्न फाइल कर लें।

कार खरीदना आज से महंगा

ज्यादातर ऑटोमोबाइल कंपनियों ने 1 जुलाई से अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इसके तहत किया इंडिया ने अपने सभी वाहनों की रेंज में 2% तक की बढ़ोतरी की है, जबकि टाटा मोटर्स कीमतों में 1.5% तक की बढ़ोतरी करने जा रही है।

आधार अपडेट के नियम में बदलाव


सरकार मे आधार कार्ड धारकों को राहत देते हुए ईमेल अपडेट की फीस खत्म कर दी है। पहले इसके लिए ₹75 देने पड़ते थे, लेकिन अब इसे 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त कर दिया गया है। इस बदलाव से डिजिटल सेवाओं और OTP वेरिफिकेशन में आसानी होगी।

ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर देना पड़ेगा दोगुना जुर्माना

रेल मंत्रालय ने ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने पर लगने वाले न्यूनतम जुर्माने को ₹250 से बढ़ाकर ₹500 कर दिया है। अब पकड़े जाने पर यात्री को टिकट के वास्तविक किराए के साथ कम से कम ₹500 का चार्ज देना होगा। इसके अलावा, मामला मजिस्ट्रेट कोर्ट में जाने और दोषी पाए जाने पर अधिकतम 6 महीने की जेल, ₹1,000 का जुर्माना या दोनों सजाएं हो सकती हैं।

पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा


अगर आप पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं, तो 1 जुलाई से पहले आवेदन करना फायदेमंद हो सकता है। सामान्य पासपोर्ट फीस बढ़कर करीब ₹2,500 हो जाएगी वहीं तत्काल (Tatkal) पासपोर्ट लगभग ₹5,000 में बनेंग। नई दरें सभी तरह की सेवाओं पर लागू होंगी।

डीजल की बिक्री पर लिमिट 1 जुलाई से हटी

अब पेट्रोल पंपों पर एक गाड़ी में एक दिन में सिर्फ 200 लीटर डीजल भरने की सीमा खत्म हो गई है, यानी अब आप अपनी गाड़ी में जितना चाहें उतना डीजल भरवा सकेंगे। इसके साथ ही फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल खरीदारों पर लगी रोक भी हटा दी गई है।

अब यूजरनेम से भी होगी WhatsApp पर चैट, बिना मोबाइल नंबर बताए बातचीत कर सकेंगे

अब तक वॉट्सएप पर किसी नए व्यक्ति से बात करने के लिए मोबाइल नंबर देना जरूरी होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वॉट्सएप ने यूजरनेम फीचर लॉन्च करने का ऐलान किया है। इसके बाद लोग अपना मोबाइल नंबर बताए बिना भी सिर्फ यूजरनेम के जरिए चैट कर सकेंगे।

29 जून से यूजरनेम की बुकिंग जारीः कंपनी ने 29 जून से दुनियाभर में यूजरनेम की बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि यह सुविधा सभी यूजर्स को एक साथ नहीं मिलेगी। आने वाले कुछ महीनों में इसे धीरे-धीरे सभी देशों में रोल आउट किया जाएगा।