आधी रात दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, खून से लथपथ हालत में कोतवाली पहुंचे परिजन

Jhunjhunu News दो सगे भाइयों के बीच खूनी विवाद, मारपीट में दोनों घायल, आधी रात सड़कों पर मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में आधी रात को दो सगे भाइयों के बीच हुए खूनी विवाद से इलाके में सनसनी फैल गई। पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों भाइयों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वे लहूलुहान हो गए।

घटना के बाद परिजन घायल को लेकर पंचदेव मंदिर क्षेत्र से कोतवाली की ओर न्याय की मांग करते हुए निकल पड़े। आधी रात को खून से सने लोगों को सड़क पर देखकर आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला किया, जिससे कई लोगों को चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विवाद के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।