नामांकन के पहले दिन 35 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए 42 आवेदन पत्र
झुंझुनूं। जिले में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के पहले दिन जिले की विभिन्न नगर निकायों में 35 अभ्यर्थियों ने कुल 42 नामांकन पत्र दाखिल किए।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि झुंझुनूं नगर परिषद में एक अभ्यर्थी ने एक नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं चिड़ावा में 11 अभ्यर्थियों ने 11 नामांकन पत्र, सुल्ताना में एक अभ्यर्थी ने दो, सिंघाना में एक अभ्यर्थी ने एक और खेतड़ी में 5 अभ्यर्थियों ने 5 नामांकन पत्र दाखिल किए।
इसी प्रकार उदयपुरवाटी में 12 अभ्यर्थियों ने 18 नामांकन पत्र, नवलगढ़ में एक अभ्यर्थी ने एक, डूंडलोद में 2 अभ्यर्थियों ने 2 तथा मलसीसर में एक अभ्यर्थी ने एक नामांकन पत्र दाखिल किया।
इन निकायों में नहीं आया कोई नामांकन
नामांकन के पहले दिन जिले के बगड़, मंड्रेला, पिलानी, विद्या विहार, सूरजगढ़, बुहाना, जाखल, मुकुंदगढ़, मंडावा और बिसाऊ में किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
पहले दिन सबसे अधिक नामांकन
उदयपुरवाटी में 18 दाखिल हुए। इसके बाद चिड़ावा में 11 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अब नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने की उम्मीद है।
