Jhunjhunu News पति-पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर दी जान
झुंझुनूं: सिंघाना थाना क्षेत्र में पति-पत्नी द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार बड़ा मोहल्ला, सिंघाना निवासी 29 वर्षीय राहुल और उसकी 25 वर्षीय पत्नी सोनिया ने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब चार घंटे के अंतराल में विषाक्त पदार्थ का सेवन किया।
दोनों की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए सिंघाना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर सिंघाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दंपती ने यह कदम क्यों उठाया। मामले में पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
घटना के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है।
