रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, सूरजगढ़ पुलिस ने शुरू की पहचान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

सूरजगढ़। झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र में गुरुवार को रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव भावठड़ी-कासनी के बीच रेलवे ट्रैक के पास मिला, जिसकी सूचना मिलने पर सूरजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और शव की पहचान के प्रयास शुरू किए। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों से ली गई जानकारी

पुलिस ने आसपास मौजूद ग्रामीणों से मृतक के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक कौन है और वह यहां तक कैसे पहुंचा।

मौके पर मौजूद एएसआई विरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होने के बाद ही युवक के संबंध में अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।

शव सूरजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को सूरजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त कराने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।