चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविरों में 3206 को मिला स्वास्थ्य लाभ Jhunjhunu News

चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविरों में 3206 को मिला स्वास्थ्य लाभ
शिविरों 60 लोगों को टेली कन्सटेंसी से विशेषज्ञ चिकित्सकों से मिला उपचार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

सीएमएचओ ने रामपुरा कैम्प का किया निरीक्षण

झुंझुनूं 24 नवम्बर। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव-गांव में आयोजित किये जा रहे चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविरों में आमजन को गांव की गांव में ही स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तकनीक का भी भरपूर इस्तेमाल कर रहा है। बुधवार को जिले की आठ ग्राम पंचायतों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में कुल 3206 लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि बुधवार को आयोजित शिविरों में परसरामपुरा में 422, नरहड़ में 622, दुदवा में 365, खाजपुर नया में 507, लाम्बा अहीर में 238, रामपुरा में 366, शीथल में 434 और डालमिया की ढाणी में 252 लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला। इन सभी शिविरों में 60 मरीजों को ई-संजीवनी के माध्यम से टेली कन्सटेंसी से विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श कर उपचार किया गया। बुधवार को बड़ी संख्या में लोग शिविरों में दिखाने उमड़े । सीएमएचओ डॉ गुर्जर ने रामपुरा में आयोजित कैम्प का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमएचओ ने बताया कि जो लोग जानकारी, जागरूकता के अभाव में शारिरीक परेशानी रोग को सीएचसी, जिला अस्पताल आदि में नही दिखा पाते है उनके लिए शिविर बहुत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। सीएमएचओ ने बताया कि आगामी शिविर शुक्रवार को ग्राम पंचायत पचेरीकलां, बख्तावरपुरा, ढाणी पुरोहितान, बिलवा, अलसीसर, देवगांव नुआ, बलौदा और बाजवा रावत का में आयोजित होंगे जहां विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।