परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला ने ली बैठक मंत्री बनने के बाद की पहली समीक्षा बैठक Jhunjhunu News

परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला बोले, रोडवेज के बेड़े में 50 इलेक्ट्रिक और 50 सीएनजी बसें जल्द होंगी शामिल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

जयपुर. राज्य के नए परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला ने कहा कि राजस्थान रोडवेज के बेड़े में 50 इलेक्ट्रिक 50 सीएनजी बसें जल्द शामिल की जाएंगी. परिवहन मंत्री ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों को महीने के पहले दिन वेतन मिलेगा. मृतक आश्रितों को 31 दिसंबर तक अनुकंपा नियुक्ति दे दी जाएगी. परिवहन मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि रोडवेज कर्मचारियों को 7वें वेतनमान का लाभ दिया जाएगा.

Jaipur : परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला ने ली बैठक मंत्री बनने के बाद की पहली समीक्षा बैठक, बोले- रोडवेज के बेड़े को मजबूत करने के साथ कार्मिकों के हितों का रखा जाएगा पूरा ध्यान, 500 करोड़ के लोन से रोडवेज को मिलेगी गति, 50 CNG और 50 इलेक्ट्रॉनिक बसों की सौगात जल्द
https://t.co/jbP593KNar

रोडवेज की कार्यप्रणाली समझते हुए नए परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला ने कहा कि महीने की 1 तारीख को कर्मचारियों को तनख्वाह देना शुरू कर दिया है. रिटायर्ड कर्मचारियों के जुलाई माह तक का बकाया परिलाभ का भुगतान कर दिया गया है. इसी वित्तीय वर्ष में यह कोशिश रहेगी कि जिस दिन कर्मचारी रिटायर हो, उससे पहले उनके परिलाभ भुगतान की पूरी तैयारी कर ली जाएगी.

 मंत्री बृजेंद्र ओला ने कर्मचारियों के सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने की वकालत की है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सातवां वेतनमान का लाभ सभी कर्मचारियों को देने के पक्ष में है. इस संबंध में दूसरे राज्यों के मॉडल का भी अध्ययन किया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को दी गई राहत रोडवेज पर भार बढ़ रहा है. इससे उबरने को कोशिश की जा रही है. रोडवेज को हर महीने 66 करोड़ का घाटा हो रहा है. रोडवेज की स्थापना लाभ कमाने की दृष्टि से नहीं की गई थी. उन्होंने कहा कि रोडवेज के बेड़े में बड़ी संख्या में बसें कंडम हो चुकी हैं. जल्द 50 इलेक्ट्रिक और 50 सीएनजी बसें खरीदी जाएंगी