झुंझुनूं : जिला कलक्टर ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंड़ी

झुंझुनूं : जिला कलक्टर ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंड़ी

प्रधानमंत्री फसल बीमा रबी 2021-22 योजना के तहत जिले के प्रत्येक राजस्व गांव तक बीमा कम्पनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंश कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा बीमा रथों के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

जिला कलक्टर उमरदीन खान ने बुधवार को इन जागरूकता रथों को सूचना केंद्र के सामने से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़, उप निदेशक डॉ. राजेन्द्र सिंह लाम्बा, एलडीएम रतन लाल वर्मा, सहकारी बैंक की महाप्रबंधक सुमन चाहर, सांख्यिकी अधिकारी गिरीराज प्रजापत, कृषि पर्यवेक्षक पंकज कुल्हार, फसल बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि भैराराम, विधाधर मीणा उपस्थित थे।

भारत सरकार एवं राज्य सरकार के संयुक्त रूप से किसानों की फसलों के लिए बनाई गई यह योजना वास्तव में किसानों के लिए फायदेमंद होगी। जो उन्हें फसल खराबी से होने वाले आर्थिक नुकसान से बचा सकेगी।

डॉ. राजेन्द्र सिंह लाम्बा ने बताया कि इसके लिए किसान 31 दिसम्बर तक अपने निकटतम बैंक शाखा, सहकारी समिति, अधिकृत चैनल पार्टनर, जनसेवा केन्द्र, बीमा कम्पनी या उनके अधिकृत एजेंट से सम्पर्क कर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।  उन्होंने बताया कि रबी फसलों के लिए देय प्रीमियम बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत है। अधिसूचित फसलों की कृषक द्वारा देय प्रीमियम राशि जो 745.22 रूपये, गेहूं 1166.58 रूपये, चना 965.03 रूपये, सरसो 1029.72 रूपये, मैथी 2829.02 रूपये, प्रति हैक्टर है।