सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में लगी आग Jhunjhunu News

सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में लगी आग:आधे घंटे में जलकर राख,ड्राइवर मौके से भागा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

सीकर : जयपुर-सीकर रोड पर बुधवार दोपहर सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में आग लग गई। अचानक आग की लपटें देख ड्राइवर भाग गया। आस-पास के दुकानदारों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को बुलाया। आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजकुमार मीणा ने बताया कि जयपुर रोड पर बालूराम कंपाउंडर की गली के बाहर एक वैन खड़ी थी। गाड़ी में ड्राइवर बैठा था। अचानक गाड़ी से आग की लपटें निकलने लगी। पास के दुकानदार राजेश की सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। 10 मिनट तक आग लगती रही। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तब आधी गाड़ी जल गई। आस-पास के दुकानदारों ने बताया कि आग लगते ही ड्राइवर भाग गया। पुलिस शॉर्ट सर्किट से आग लगना बता रही।