सीकर (कोलीड़ा) : ऑपरेशन मनरूप को 7 दिन, रेस्क्यू टीम अभी तक खाली हाथ, शव के पास पहुँचकर भी नाकामी | JHUNJHUNU NEWS

मनरूप मील की फ़ाइल फ़ोटो

शौचालय की कुईं खोदते समय मिट्टी में दबने वाले मजदूर मनरूप मील को निकालने के लिए चलाए जा रहे आपरेशन को सात दिन हो गए है। सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ के बाद अब एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों का ही नहीं ग्रामीणों का धैर्य भी जवाब देने लगा है। लोगों का कहना है कि कठिन हालातों में लोगों को बचाने वाली एजेंसी भी कैसे फेल हो गई।

दरअसल, मनरूप मील को मिट्टी में दबे सात दिन हो गए। ऑपरेशन चल रहा है। पहले नजदीक पुरानी कुई को हटाया गया, उसके बाद पशुओं के लिए बने घरों को भी हटा दिया है। कोलिड़ा गांव के बुढानियों की ढाणी का मंजर भयावह नजर आ रहा है। 45 फीट गहरा गड्ढा किया गया है इसके बाद भी सफलता नहीं मिल पा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

कलेक्टर मौके पर पहुंचे

लोगों का कहना है कि मानसून आने वाला है। जिस तरह से बचाव एजेंसी फेल हो रही है। लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी दूसरी बार मौके पर पहुंचे। एजेंसी के इंजीनियर्स से आपरेशन के बारे में जानकारी ली। वहीं सुबह एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। हालांकि एसडीआरएफ का कहना है कि अब जल्द ही आपरेशन पूरा हो जाएगा।

मौके पर लोगों की संख्या बढ़ी

वहीं, तमाशबीन लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना सुबह से आपरेशन शुरू होता है और देर रात तक चलता है। हर दफा बालू मिट्टी बचाव दल का रास्ता रोक लेती है। इस बार नीचे जमीन समतल करके पाइप डाले गए है। 45 फीट गहरी खुदाई के बाद उम्मीद की जा रही है। कि आखिर मनरूप को आज निकाल लिया जाएगा

Leave a Comment