जोधपुर ग्रामीण क्षेत्र के खेड़ापा पुलिस थाने में एक महिला ने अपने पति एवं एक अन्य युवक पर जबरन सामूहिक बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया है। जहां खेड़ापा थाना पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर भोपालगढ़ सीओ धर्मेंद्र कुमार जांच कर रहे है। महिला की ओर से थाने में दी गई रिपोर्ट में उसने बताया कि उसका पति जो कि पिछले काफी लंबे समय से उसे दहेज के लिए परेशान कर रहा है। साथ ही पति का मित्र जो कि बहुचर्चित भंवरी देवी का पुत्र है, उन दोनों ने मिलकर महिला के साथ सामुहिक बलात्कार किया है। महिला ने रिपोर्ट में कहा है कि इसका विरोध करने पर उसे धमकियां भी दी गई, जिसके पश्चात महिला ने परेशान होकर इस संबंध में जोधपुर के खेड़ापा पुलिस थाने में रिपोर्ट दी।
जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति और बहुचर्चित भंवरी देवी के पुत्र साहिल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जहां पुलिस ने धारा 376, धारा 498 ए की धाराओं में मामला दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच शुरू की है। बता दें कि महिला के साथ सामूहिक बलात्कार में शामिल युवक साहिल बहुचर्चित भंवरी देवी का पुत्र है, जिसके पिता अमरचंद अपनी ही पत्नी के हत्या के मामले में वर्तमान समय में जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद है और भंवरी देवी का पुत्र पिछले लंबे समय से जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्र बोरुंदा में रह रहा है।