बीडीके अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट्स के हेतु मॉकड्रील की गई Jhunjhunu News

बीडीके अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट्स के हेतु मॉकड्रील की ग

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनू 9 जनवरी : राजकीय बीडीके अस्पताल झुंझुनू में आक्सीजन प्लांट्स की माॅक ड्रील की गई।
पीएमओ डॉ वीडी बाजिया ने बताया कि आज ऑक्सीजन प्लांट्स का माॅक ड्रील किया गया। आक्सीजन प्लांट्स की बिंन्दुवार समीक्षा की गई।प्लांटस का प्रेशर,ईन्लेट एवं आउटलेट तथा आक्सीजन प्रवाह लाईन एवं आक्सीजन वाल्व,पाईंटस का निरिक्षण किया गया।
अस्पताल में उपलब्ध सिलेंडर की संख्या,भरे हुए सिलिंडर एवं खाली सिलंडर की संख्या आदि की समीक्षा की गई।
इस दौरान शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र भाम्बू, ऐनिथिसिया विशेषज्ञ डॉ अनिता गुप्ता, डॉ अंजना माथुर,डॉ सिद्धार्थ शर्मा,डॉ नेमीचंद कुमावत, नर्सिंग अधिकारी प्यारेलाल,सरिता,अनिल,योगेश,दिनेश,बलजीत,
आबिद,भैरौसिह,विक्रम,नवजीत आदि उपस्थित रहे।
पीएमओ डॉ बाजिया ने बताया कि अस्पताल में उच्च क्वालिटी के 5 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हैं तथा अस्पताल में 300 बेड स्वीकृत है।तथा ऑक्सीजन प्लांटस 500 बेड को आक्सीजन आपूर्ति देने में सक्षम हैं।