सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से चर्चा में आए बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद ने बीती रात नींद की गोली खा ली है। जिसके बाद उन्हें सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें सफदरगंज अस्पताल की ओर से इस बात की जानकारी मिली थी कि एक बुजुर्ग व्यक्ति ने नींद की गोली खा ली है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद पुलिस ने जब बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान की तो यह बाबा के ढाबा वाले कांता प्रसाद निकले। फिलहाल कांता प्रसात आईसीयू में भर्ती हैं और उनका हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस बात की आशंका जताई है कि कांता प्रसाद ने नींद की गोली खाकर आत्महत्या की कोशिश की है।
वीडियो वायरल होने के बाद आए थे चर्चा में
बता दें कि बाबा के ढाबा वाले कांता प्रसाद उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब यूट्यूबर गौरव वासन ने उनकी माली हालत का क वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। उनके इस वीडियो के वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोग उनकी मदद के लिए आगे आए। जिसके बाद कांता प्रसाद को लाखो रुपए लोगों ने दान में दिए और उनके ढाबे पर जबरदस्त भीड़ होने लगी। पैसे मिलने के बाद कांता प्रसाद ने दिल्ली में एक रेस्टोरेंट खोला था लेकिन रेस्टोरेंट चल नहीं पाने की वजह से इसे बंद करना पड़ा था।
यूट्यूबर पर लगाया था आरोप
कांता प्रसाद ने यूट्यूबर गौरव पर आरोप लगाया था कि उन्हें चंदे में जो पैसा मिला था उसे गौरव ने हथिया लिया। हालांकि गौरव ने इसपर सफाई दी और कहा था कि उन्होंने बाबा को दान में मिले एक भी रुपए को नहीं लिया और जो भी राशि इकट्ठा हुई उसे बाबा को दिया गया। हालांकि रेस्टोरेंट बंद होने के बाद जब कांता प्रसाद फिर से अपने पहले ढाबे पर आए तो उन्होंने गौरव से माफी मांगी और कहा कि उसने पैसों की चोरी नहीं की और वो चोर नहीं है।
क्यों बंद किया रेस्टोरेंट
रेस्टोरेंट बंद होने के बाद जब कांता प्रसाद वापस अपने ढाबे पर आए थे तो गौरव वासन उनसे मिलने के लिए आए थे। इस दौरान कांता प्रसाद भावुक हो गए और थे और गौरव से माफी मांगते हुए कहा था कि गौरव चोर नहीं है। इसके बाद गौरव ने कहा था कि गलती करने वाले से माफ करने वाला बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि अंत भला तो सब भला। ढाबे पर वापस आने के बाद कांता प्रसाद ने कहा कि रेस्टोरेंट का किराया एक लाख रुपए था जो बहुत ज्यादा था, इसलिए मैंने इसे बंद कर दिया।
_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू #Jhunjhununews #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #churu #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर