सोशल मीडिया के बदलते दौर में साइबर क्राइम ने भी अपनी जगह बना ली है और इसको रोकने के लिए चित्तौड़गढ़ पुलिस की अनूठी पहल।
आजकल साइबर क्राइम आम हो गए हैं। लोग सोशल मीडिया में बहुत ज्यादा एक्टिव तो रहने लगे हैं लेकिन साइबर क्राइम की जानकारी ज्यादा नहीं है। इस इंफॉर्मेशन के अभाव में लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। कई लोगों के लाखों रुपए ठग लिए जाते हैं लेकिन इससे संबंधित क्या उपाय किए जाना है, यह नहीं जानते।
ऐसे में लोगों को जागरूक करने और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए कपासन पुलिस ने एक अनूठी पहल शुरू की है। लोग सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल कर सके और किसी ठगी का शिकार ना हो, अगर होते भी हैं तो उनके तुरंत कार्रवाई हो, इसको लेकर कपासन थाना अधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने निजी संस्था सोशल युग के साथ मिलकर टेलीग्राम में एक ग्रुप बनाया है। जिसमें आम लोग भी जुड़ सकते हैं। इस ग्रुप का नाम थाना अधिकारी ने स्वच्छ सोशल मीडिया हेल्प डेस्क रखा है। जिसमें आने वाले शिकायतों को भी आईटी के लोगों के साथ मिलकर सॉल्व किया जाएगा। इसके अलावा आरोपियों को भी पकड़ने में आसानी होगी।
टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ करके बता सकते है अपनी प्रॉब्लम
हिमांशु सिंह राजावत ने बताया कि आजकल साइबर क्राइम बढ़ता जा रहे हैं। लोगों के अकाउंट हैक करना, खातों से पैसे निकालना, अफवाह वाले मैसेज फॉरवर्ड करना, सांप्रदायिक मैसेज करना, महिलाओं के अश्लील वीडियो वायरल कर उन्हें ब्लैकमेल करना करना आदि कई चीजों से लोग लगातार परेशान हो रहे हैं।
इस ग्रुप में कोई भी लोग जुड़ कर अपनी प्रॉब्लम बता सकते हैं। इसके अलावा भी हम युवाओं को इस बात की भी जानकारी देंगे कि सोशल मीडिया का सही तरह से उपयोग करना चाहिए, ताकि लोग उनकी वजह से परेशान ना हो। लोगों के मन में गलत चीज भी घर ना करें।
अकांउट हैक होने के बाद आया आईडिया, जनता के लिए शुरू किया मुहिम
थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने कहा कि बताया कि 2 महीने पहले मेरा अकाउंट हैक कर लोगों से लगातार पैसे मांगे जा रहे थे। मेरा सोशल नेटवर्क स्ट्रांग है। इसलिए जब मुझे इस बात की जानकारी मिली तो मैं खुद भी नहीं जानता था कि मुझे क्या करना चाहिए?
मैंने इस संबंध में आईटी डिपार्टमेंट वालों से बात की और इसी दौरान जयपुर के सोशल युग के संस्थापक प्रकाश मिश्रा ने मुझे इस मुहिम के बारे में बताया और कहा हमें यह शुरू करना चाहिए। राजावत का कहना है कि जब मैं पुलिसवाला होकर भी इस बारे में कुछ नहीं जानता तो आम जनता को इसकी डिटेल के बारे में कैसे पता होगा? इसलिए यह डिसीजन लिया कि लोगों के लिए आसान हो, ऐसा कुछ करना चाहिए। ताकि लोग किसी भी ठगी का शिकार ना बने।
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू
#Jhunjhununews #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate
#Jhunjhunujhalak #Jhalkojhunjhunu #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews