राजस्थान: नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 2 मार्च को बारिश की संभावना

राजस्थान: नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 2 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बनने की प्रबल संभावना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

इसके प्रभाव से बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, चूरु, नागौर, सीकर तथा झुंझुनू जिलों के कुछ भागों में 2 मार्च को दोपहर के बाद मेघगर्जन व आकाशीय बिजली चमकने (THUNDERSTORM WITH LIGHTNING) के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

3 मार्च को केवल उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आंशिक असर रहेगा। शेष सभी क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

👇🏻👇