तेज रफ्तार कार का कहर : चार की मौत

पचेरी-सिंघाना सड़क मार्ग पर भीषण सड़क हादसा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

पचेरी के टोल बूथ के समीप हुआ दर्दनाक हादसा सड़क हादसे में दो महिला समेत चार की जान गई

तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर, 2 पुरुष और 2 महिलाओं की हुई मौत

पुलिस पहुंची घटनास्थल पर शव को रखवाया गया अस्पताल में

हादसे का शिकार हुए लाेग हरियाणा के रहने वाले हैं। मृतक साले-बहनाेई व नणद-भाेजाई हैं। वे खेतड़ी के तातीजा गांव में रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल हाेकर लाैट रहे थे। पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुए मिर्जापुर बाछाैद (नारनाैल) निवासी विनाेद (55) पुत्र मालाराम जांगिड़, उनकी पत्नी विमला देवी (52), तलाेट (हरियाणा) निवासी सागरमल (50) पुत्र फूलचंद, उनकी पत्नी उर्मिला देवी (45) थे।