चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हंगामा, छात्रा ने 60 लड़कियों का नहाते हुए वीडियो बना किया …

मोहाली में हड़कंप:- यूनिवर्सिटी की छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल, कई लड़कियों ने की खुदकुशी की कोशिश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

मोहाली की नामी निजी यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब हॉस्टल में रही एक छात्रा ने अन्य छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर शिमला में बैठे दोस्त के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल करा दिए। जैसे ही छात्राओं को पता चला तो यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया। छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और नारेबाजी शुरू हो गई। इसी बीच एक छात्रा को दिल का दौरा पड़ गया, जबकि कुछ की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाला। आरोपी छात्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। एक लड़की की तबीयत बिगड़ी थी। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि किसी की मौत नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के हास्टल में एक छात्रा रोजाना हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के वीडियो बनाती थी। वह उनके कपड़े बदलने या नहाने के समय ही यह वीडियो बनाती थी। जिसके बाद अपने दोस्त को भेजती थी। लड़कियां कुछ दिनों से उसे नोटिस कर रही थी। लेकिन शनिवार को लड़कियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद संस्थान के अधिकारियों को सूचित किया।

मौके पर लड़की से पूछताछ की गई । इस दौरान लड़की ने माना कि वह अपने दोस्त को वीडियो भेजती थी। वह अपने दोस्त के कहने पर ही सारी कार्रवाई को अंजाम देती थी।

स्टूडेंट्स का धरना रात 1.30 बजे खत्म हुआ। रोपड़ रेंज के DIG गुरप्रीत भुल्लर और मोहाली के DC अमित तलवार ने भरोसा दिया कि उनकी सभी मांगे मानी जाएंगी

6 दिन पढ़ाई बंद; हिमाचल से गिरफ्तार युवकों से आज पूछताछ