युवक की पानी की कुंड में गिरने से मौत
रतनगढ़ (चूरू): रतनगढ़ तहसील के गांव मोलीसर छोटा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गांव के 23 वर्षीय युवक जगदीश मेघवाल की खेत में बनी पानी की कुंड में गिरने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक शराब का आदी था। संतुलन बिगड़ने से खेत में बनी कुंड में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई परमेश्वर लाल पुत्र रामलाल मेघवाल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया, जहां कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
