आईपीएस बृजेश ज्योति उपाध्याय नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार
झुंझुनूं: आईपीएस बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बुधवार को झुंझुनूं जिले के पुलिस अधीक्षक पद का कार्यभार ग्रहण किया। वे करौली जिले से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक आरपीएस देवेंद्र राजावत ने उन्हें औपचारिक रूप से चार्ज सौंपा।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसपी उपाध्याय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हरियाणा बॉर्डर पर विशेष रणनीति के तहत प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में जनसंवेदनशील और तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जाएगा, साथ ही नवाचारों के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा।
एसपी उपाध्याय ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका मुख्य फोकस बॉर्डर क्षेत्रों को अपराध मुक्त बनाना रहेगा। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए और आमजन से सहयोग की अपील की।
