Acb Trap बिजली विभाग में एसीबी का बड़ा ट्रैप, जेईएन दीपिका गोदारा 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Acb in Action  बिजली विभाग में रिश्वत का खेल! जेईएन दीपिका गोदारा 15 हजार रुपए लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

चिड़ावा। चिड़ावा बिजली विभाग में एसीबी ने कार्रवाई करते हुए ग्रामीण क्षेत्र की जेईएन दीपिका गोदारा को कथित तौर पर 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई एसीबी के एएसपी नरेंद्र पुनिया के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, लाइन शिफ्टिंग के काम के लिए रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत एसीबी तक पहुंची थी। शिकायत के मुताबिक, 11 हजार की लाइन शिफ्टिंग के लिए रिश्वत मांगी गई थी। इसके बाद एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया और ट्रैप की कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान जेईएन दीपिका गोदारा को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। एसीबी की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया।

गिरफ्तारी के दौरान बच्चों की देती रहीं दुहाई

कार्रवाई के दौरान जेईएन दीपिका गोदारा भावुक नजर आईं। गिरफ्तारी के समय वह अपने बच्चों की दुहाई देती हुई नजर आईं। मौके पर एसीबी की कार्रवाई को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इस कार्रवाई के बाद से स्थानीय बिजली विभाग के कार्यालय और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। एसीबी की टीम एएसपी नरेन्द्र पूनिया और सीआई सुरेश चंद के नेतृत्व में आरोपी अधिकारी से पूछताछ कर रही है और इस भ्रष्टाचार के खेल में शामिल अन्य लोगों या दलालों की संलिप्तता की भी गहराई से जांच की जा रही है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।