Jhunjhunu News In Hindi नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Jhunjhunu News नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनू। कोतवाली थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत (RPS) व वृताधिकारी झुंझुनू शहर वीरेन्द्र कुमार शर्मा (RPS) के सुपरविजन में थानाधिकारी हरजिन्द्र सिंह (पुलिस निरीक्षक) मय टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी मोहित कुमार को उत्तराखंड से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया है।

घटना विवरण


परिवादी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और अपहरण व दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की कार्यवाही


थानाधिकारी हरजिन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश के लिए झुंझुनू, चिड़ावा, सिंघाना, दिल्ली व उत्तराखंड सहित कई स्थानों पर दबिश दी। जांच के दौरान सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिर तंत्र व तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया गया।

पुलिस ने आरोपी मोहित कुमार को बालिका सहित उत्तराखंड से बरामद किया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागृह झुंझुनू भेज दिया गया।