Arattai App Launched in india: भारतीय टेक कंपनी Zoho ने Arattai नाम का नया मैसेजिंग और कॉलिंग ऐप लॉन्च किया है, जिसे सीधे WhatsApp का भारतीय विकल्प कहा जा रहा है. इसमें वॉइस और वीडियो कॉलिंग, ग्रुप चैट, चैनल्स, स्टोरीज और ऑनलाइन मीटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
लॉन्च के बाद ही यह ऐप स्टोर पर व्हाट्सएप को पछाड़कर सोशल नेटवर्किंग में आधिकारिक तौर पर नंबर वन बन गया है. कंपनी का दावा है कि यह ऐप लो-एंड डिवाइस और कमजोर नेटवर्क पर भी आसानी से चलेगा. यहां हम इस ऐप के खास फीचर्स बता रहे हैं, साथ में ये भी देखेंगे कि यह व्हाट्सएप से कैसे अलग है.
Arattai ऐप की खासियत
यूजर 1-टू-1 चैट, ग्रुप चैट और मीडिया शेयरिंग कर सकते हैं. ऐप में वॉइस नोट्स, फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट भेजने का ऑप्शन भी है. कॉलिंग के लिए यूजर सीधे चैट से वॉइस या वीडियो कॉल कर सकते हैं.
एडवांस्ड फीचर्स
Arattai सिर्फ चैटिंग तक सीमित नहीं है. इसमें ग्रुप डिस्कशन, चैनल्स, स्टोरीज और मीटिंग्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. यूजर ऑनलाइन मीटिंग शेड्यूल कर सकते हैं, को-होस्ट जोड़ सकते हैं और टाइमजोन सेट कर सकते हैं. ऐप का इस्तेमाल डेस्कटॉप (Windows, macOS, Linux) और यहां तक कि Android TV पर भी किया जा सकता है.
डाउनलोड और सेटअप
Android यूजर्स Google Play Store पर जाकर “Arattai Messenger” इंस्टॉल कर सकते हैं।
iPhone यूजर्स Apple App Store से डाउनलोड करें।
इंस्टॉल के बाद मोबाइल नंबर OTP से वेरीफाई करना होता है। फिर प्रोफाइल नाम और फोटो जोड़ें, और कॉन्टैक्ट्स ऑटो-सिंक हो जाते हैं
Arattai ऐप में कई ऐसे फीचर्स और सुविधाएं हैं, जो WhatsApp से अलग हैं या बेहतर मानी जाती हैं। नीचे प्रमुख अंतर और बेहतर बिंदु दिए जा रहे हैं।
खास बातें जो Arattai को बेहतर बनाती हैं
कमजोर नेटवर्क पर सपोर्ट: Arattai कमजोर इंटरनेट या स्लो कनेक्शन पर भी बेहतर चलता है, जबकि WhatsApp अक्सर स्लो नेटवर्क पर रुक-रुक कर चलता है।
सस्ते स्मार्टफोन पर परफॉर्मेंस: यह ऐप लो-एंड या बजट स्मार्टफोन्स पर भी आसानी से काम करता है, जिससे ग्रामीण और रिमोट एरिया के यूज़र्स को सुविधा मिलती है।
मल्टी-प्लेटफॉर्म सपोर्ट: Arattai न केवल मोबाइल, बल्कि Windows, macOS, Linux और Android TV पर भी चलता है। WhatsApp में Linux और एंड्रॉयड टीवी का सपोर्ट नहीं है।
मीटिंग्स और को-होस्ट फीचर: Arattai में मीटिंग शेड्यूल करने के साथ को-होस्ट जोड़ने तथा टाइमज़ोन सेट करने की सुविधा है, जबकि WhatsApp में यह सुविधा नहीं है।
चैनल्स और स्टोरीज: WhatsApp में स्टेटस फीचर है, लेकिन Arattai में चैनल्स और स्टोरीज का कॉम्बिनेशन मिलता है, जिससे ब्रॉडकास्टिंग और अधिक बेहतर हो जाती है।
फ्री और एड-फ्री: Arattai ऐप पूरी तरह फ्री और एड-फ्री है, जबकि WhatsApp में कभी-कभी प्रमोशनल फीचर्स देखने को मिलते हैं।
डेटा लोकलाइजेशन और प्राइवेसी: Arattai यूजर डेटा को भारत में ही स्टोर करता है और किसी तीसरे पक्ष से शेयर नहीं करता, जबकि WhatsApp पर डेटा विदेश सर्वर्स पर भी हो सकता है
